BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लाॅक डाउन के दौरान कुछ ऐसा दिखा लडभङोल का बाजार का नजारा!

                             न्यूज़ वीडियो
लडभडोल :- लॉकडाऊन के चलते लडभडोल बाजार में चारों और सन्नाटा पसरा   रहा एक ऐसा भी समय था जब लड़भडोल बाजार में लोगों की  भीड़ बनी रहती थी व सारे बाजार में दिन भर  चहल पहल बनी रहती थी।

पुलिस ने कहा क्षेत्र के लोग कर रहे लॉक डाउन का पालन, पुलिस जांच रही आने जाने वाली हर गाड़ी को!

पुलिस ने कहा क्षेत्र के लोग कर रहे लॉक डाउन का पालन, पुलिस जांच रही आने जाने वाली हर गाड़ी को!
डयूटी में कार्यरत पुलिस अधिकारी बिहारी लाल व रफीक मोहम्मद ने बताया कि लॉकडाऊन के अंतर्गत लड़भडोल तहसील क्षेत्र के लोग लॉकडाऊन का पालन तथा प्रशासन का भी सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आने जाने वाले हर वाहन की चेकिंग कर रही है तथा हर संभव नजर बनाए हुए हैं जिससे कि लाॅक डाउन का उल्लंघन ना हो।

पुलिस ने की लोगों से आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपील!

डयूटी में कार्यरत पुलिसअधिकारी बिहारी लाल ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि अपने -अपने घरों में रहें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें और पुलिस तथा प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखें ताकि यह महामारी शीघ्र समाप्त हो।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments