BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सराहनीय कार्य! मां चतुर्भुजा मंदिर कमेटी के पुजारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया 51,000/- की सहयोग राशि!


COVID-19 से निपटने के लिए क्षेत्र के लोग निरंतर आगे आ रहे हैं। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते जो दिक्कतें आ रही है उनमें प्रशासन का सहयोग करने के लिए माता चतुर्भुजा मंदिर कमेटी बसाही धार के पुजारियों ने 51,000/- रुपए कि धन मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए नायब तहसीलदार मकरीड़ी पूर्णचंद कौंडल के माध्यम से भेंट की है

नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने आपदा प्रबंधन में प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए समस्त दान वीरों का धन्यवाद किया है।


अवसर पर नायब तहसीलदार मकरीडी पूर्ण चंद कौंडल, रीडर विजय भंडारी तथा चालक प्रकाश चंद मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM माता चतुर्भुजा मंदिर कमेटी बसाहीधार के पुजारीयों का मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments