BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

गांव-गांव घूम कर दिया स्वच्छता का संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के एनएसएस कैडेट्स ने, किया सफाई के प्रति लोगों को जागरूक!


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के एनसीसी के 29 कैडेट्स ने गांव गांव जाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

जमकर लगाए नारे और की साफ-सफाई!


स्वच्छता अभियान के तहत इन कैडेट्स ने गोरा, वीरू,कुड, सिमस,घटोङ, उटपुर आदि गांव और राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोटू में जाकर सच्चा के ऊपर नारे लगाए और साफ सफाई की।

NCC अधिकारी प्रताप ठाकुर के NCC समाजिक कार्यों, जन चेतना जगाने तथा साथ मिलजुल कर काम करने की भावना को बढ़ावा देती है। प्रधानाचार्य बीडी जसवाल ने NCC कैडेट्स की सराहना की।

LADBHAROLNEWS.COM एनसीसी द्वारा स्वच्छता हेतु करवाए गए जन चेतना अभियान की सराहना करता है।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।महत्वपूर्ण  तथा 

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments