BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

चौंतङा में ब्लॉक समिति के सदस्यों की हुई बैठक, विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान की अध्यक्षता में!


आज चौंतङा में विकास खंड अधिकारी श्री विवेक चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की शुरुआत चेयरपर्सन श्रीमती अंजू देवी ने की। समिति के सदस्यों ने कार्यों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अनुपस्थित होने पर "कारण बताओ नोटिस" जारी किए जाने का रखा गया सुझाव!

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अनुपस्थिति होने पर "कारण बताओ नोटिस" जारी करने के आदेश का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने अंदाज में विचार-विमर्श किया।

ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र ठाकुर ने उठाया माता सिमस मंदिर के सरकारीकरण का जोर शोर से मुद्दा उठाया और प्रस्ताव डाला। रविंद्र ठाकुर के अनुसार यदि मंदिर का सरकारी करना होता है तो काफी लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी, युवक मंडल, महिला मंडल, ग्राम पंचायत, प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का हिमाचल प्रदेश सरकार में प्रावधान सुनिश्चित करें। सरकार ने जो मापदंड अन्य मंदिरों में तय किए गए हैं, उसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से एक ध्वनिमत से प्रस्ताव को लिखित रूप में समर्थन दिया। खद्दर पंचायत के ब्लॉक समिति सदस्य श्री विजय कुमार ने रविंद्र ठाकुर द्वारा उठाए गए मंदिर के सरकारी करने के मुद्दे को सही ठहराया और कहा कि रविंदर ठाकुर एक दूरगामी सोच के व्यक्ति हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है। विजय कुमार के अनुसार सभी सदस्य इस प्रस्ताव को दिल की गहराइयों से समर्थन देते हैं।


रविंद्र ठाकुर का क्षेत्र के लोगों से कहना है कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं है बल्कि सोच विचार करने का मुद्दा उठाया गया है इसलिए उन्होंने जनता से अपने विचार व्यक्त करने की और सुझाव देने  की अपील की है।

तो दोस्तों, फिर आपका क्या विचार है? जैसा कि समिति के सदस्यों ने मंदिर के सरकारी करण के लिए प्रस्ताव डाला है, क्या माता के मंदिर का सरकारी करण होना चाहिए अथवा नहीं? अपने कमेंट देना ना भूलें। धन्यवाद।LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments