BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

जोगिंदर नगर में हुआ उपमंडलीय स्तर के रैडक्रॉस मेले का आयोजन, विधायक प्रकाश राणा और सांसद रामसरुप शर्मा ने किया मेले का शुभारंभ!


रविवार को जोगिंदरनगर में उपमंडल स्तर के रैड क्रॉस मेले का आयोजन किया गया जिस का शुभारंभ माननीय विधायक प्रकाश राणा और लोकसभा सांसद पंडित राम स्वरुप शर्मा जी के कर कमलों द्वारा हुआ।

लोगों ने किया रक्तदान, नेत्रों और दान्तों का किया गया चेकअप!

इस अवसर पर 35 लोगों ने रक्तदान किया। लोगों की नेत्र जांच तथा दंत चिकित्सा भी की गई।

आयुर्वेद विभाग की OPD में  लोगों ने अपना चेकअप करवाया। समाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के माध्यम से दिव्यांगों के यूनीक आई कार्ड बनाने के लिए लगाए गए स्टाल में 26 लोगों ने पंजीकरण करवाया।

इसके अलावा बेबी शो, विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी की गई।

इसके अलावा निम्न लिखित कार्यो को करने की विधायक प्रकाश राणा और लोकसभा सांसद पंडित राम स्वरुप शर्मा द्वारा की गई घोषणा :-

1) जोगिंदर नगर तथा लडभङोल हॉस्पिटल में भरे जाएंगे डॉक्टरों के रिक्त पद।

2)लडभङोल में जल्द होगा आईटीआई का शिलान्यास।

3) रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण।

4) जोगिंदर नगर में रेलवे इंजीनियरिंग कॉलेज को खोलने के लिए प्रयास।
5) ऊहल तृतीय चरण( 100 मैगा वाट बिजली परियोजना) का जल्द होगा उद्घाटन। शानन पन विद्युत परियोजना के शुद्धिकरण को 244 करोङ रुपए की राशि हुई स्वीकृत।

6) जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 200 करोड़ की परियोजना को मिली स्वीकृति।PMGYSY के तहत साढ़े 15 करोङ रुपए की लागत से 15 किलोमीटर ढेलू-भटेड़ और 4 किलोमीटर एहजू-मटरु दो सड़कों को मिली स्वीकृति।

इंडक्शन हीटर और सोलर लैम्प किए वितरित।

 प्रकाश राणा और सांसद पंडित राम स्वरुप शर्मा ने इस दौरान 345 इंडक्शन हीटर और 677 सोलर का वितरण किया।

विधायक और सांसद महोदय ने"बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत चौंतड़ा और द्रंग विकासखंड से संबंधित चार नवजात बेटियों को बधाई पत्र दिए।

समाज में मानव कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है रैडक्रोस सोसाइटी।



रेड क्रॉस समाज में मानव कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। यह संस्था बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ भाव से पूरी दुनिया में सेवा कार्य कर रही है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments