BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लडभङोल क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार रहे अनिल अवस्थी हुए पंचतत्वों में विलीन, सैंकङों आंखें हुई नम!


लडभडोल :- जोगिंदर नगर प्रैस क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान तथा महामाया गैस एजेंसी लडभङोल के संचालक अनिल अवस्थी जी का कल शाम को आकस्मिक निधन हो गया था। आज वीरवार दोपहर को लडभङोल के नजदीक स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अनिमेष अवस्थी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
सैकड़ों लोगों ने जताया शोक!

अनिल अवस्थी जी के निधन पर सैकड़ों लोगों और संगठनों ने शोक जताया। क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने भी अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज के जरिए अनिल अवस्थी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अनिल अवस्थी जी के अंतिम संस्कार के समय पर पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल, लडभङोल के पूर्व प्रधान सुधीर शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र भारद्वाज, महामाया सभा लडभङोल, नागेश्वर युवक मंडल, ब्राह्मण सभा, समस्त व्यापार मंडल, लडभङोल के पत्रकार महेंद्र भारद्वाज, डॉक्टर सृष्टि शर्मा, सुधीर शर्मा तथा परिवारिक सदस्यों ने नम आंखों के साथ अनिल अवस्थी जी को अंतिम विदाई दी। जिला परिषद सदस्य  संजीव शर्मा  ने  अनिल अवस्थी  जी के आकस्मिक निधन पर  गहन शोक प्रकट किया  और कहा कि अनिल जी का जाना एक महान क्षति है ।सभी शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया और दुखी परिवार को सांत्वना दी।


अनिल अवस्थी जी के पत्रकारिता तथा समाजिक कार्यों के लिए उनके योगदान के चलते उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह महान कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें। LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments