BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजीव कुमार ने करवाया प्रतियोगिता का शुभारंभ!


लड भड़ोल (30 दिसम्बर, 2019) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल जिला मण्डी 

में सत्र 2019-20 के वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

 इस आयोजन का 
शुभारम्भ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों को खेल 
भावना की शपथ दिलाकर किया । 
इस प्रतियोगिता के अर्न्तगत 100 व 200 मी. दौड़ (पुरूष वर्ग) में सौरभ, 
विवके व अरूण क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें । महिला वर्ग में 100 मी. दौड़ 
प्रतियोगिता में विशाली, अशाक्षी व निकिता क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं । 200 
मी. दौड़ प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में निकिता, अशाक्षी व विशाली ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय 
व तृतीय स्थान प्राप्त किया । 400 मी. दौड़ (पुरूष वर्ग) में सौरभ, विशाल व विवेक ने 
क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया । महिला वर्ग में 400 मी. दौड़ प्रतियोगिता 
में अशाक्षी, निशा व पल्लवी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं ।

इसके अतिरिक्त गोला फैंक प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में पल्लवी, अंजली व 
शगुन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।पुरूष वर्ग के अर्न्तगत गोला फैंक 
प्रतियोगिता में सौरभ, साहिल व सचिन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें ।
चक्का फैंक प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में सौरभ, निखिल व साहिल तथा महिला 
वर्ग में अंजली, असाक्षी व निशा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें ।


भाला फैंक प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में शुभकरन, साजेश व अरूण तथा 
महिला वर्ग में असाक्षी, निशा व विशाली क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें ।
लम्बी कूद प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में विवके, निखिल व साजेश तथा महिला 
वर्ग में शिल्पा, विशाली व शगुन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें ।

ऊंची कूद प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में साजेश, निखिल व साहिल तथा महिला 
वर्ग में शिल्पा, असाक्षी व निशा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें ।
सौरभ सौंखला पुरूष वर्ग में तथा असाक्षी महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ 
खिलाड़ी चुने गए । महाविद्यालय प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने समस्त स्टाफ सदस्यों सहित सभी 
सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया ।
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments