BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौंतङा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, विधायक प्रकाश राणा रहे समारोह के मुख्य अतिथि!


राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतङा में  मंगलवार को धूमधाम से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। माननीय विधायक प्रकाश राणा समारोह के मुख्य अतिथि रहे।
 प्रकाश राणा बच्चों के साथ झूमते हुए वीडियो देखें।


मुख्य अतिथि का हुआ गया भव्य स्वागत!

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतङा के प्रधानाचार्य श्री कल्याण ठाकुर, अध्यापक वर्ग और विद्यार्थियों ने समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राणा का अत्यंत उत्साह के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राणा जी ने ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम और प्रधानाचार्य ने प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट!

इस समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां को प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री कल्याण ठाकुर जी ने मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

6विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत!

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों तथा सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

विधायक महोदय ने भेट की ₹ 21000/- धनराशि, स्कूल के लिए जल्द ही बनेगा नया स्टेज और इंडोर स्टेडियम!

विधायक प्रकाश राणा ने समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और सांस्कृतिक गतिविधियां के लिए स्कूल को 21000/- रुपए की धनराशि भेंट की। विधायक महोदय के अनुसार स्कूल के लिए शीघ्र ही नया स्टेज तथा इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। अपने संबोधन में विधायक महोदय ने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ संस्कारी होना आवश्यक बताया।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

Post a Comment