BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

बैजनाथ उपमंडल के संसाल गांव में शिक्षक का संदिग्ध हालत में हुआ शव बरामद!


बैजनाथ :- के संसाल गांव में शिक्षक का संदिग्ध हालत में शव मिलने के कारण गांव में सनसनी फैल गई है और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।



इस व्यक्ति की आयु 28 वर्ष और नाम सतीश कुमार पुत्र दौलतराम बताया जा रहा है। मृतक बैजनाथ के एक निजी स्कूल में अध्यापक था। स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ युवक एकेडमी का संचालन भी करता था। रात को वह अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया हुआ था। परंतु जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने उसे मोबाइल फोन पर कॉल की। उसके मोबाइल की घंटी तो बजती रही पर उसने फोन नहीं उठाया। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूर खाई से बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने की शिक्षक के दो साथियों से पूछताछ, युवकों को ग्रामीणों के हवाले ना करने से ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी का किया घेराव और तोड़ा वाहन!


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शिक्षक के दो साथियों से पूछताछ की। परिवार के सदस्य तथा ग्रामीण दोनों युवकों को उनके हवाले करने की मांग करते रहे। मौके पर हालात बिगड़ते देख कर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। बावजूद इसके ग्रामीण भड़क गए और पुलिस वाहन को निशाना बना डाला। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस अधिकारियों के सामने पुलिस थाना बैजनाथ का वाहन तोड़ दिया। डीएसपी पालमपुर और तहसीलदार के बाद पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन तथा एएसपी दिनेश तथा फॉरेंसिक टीम वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुट गई है।


इस घटना के बाद समूचे गांव में सनसनी और शोक की लहर फैल गई है।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments