BREAKING NEWS:

चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

Image
जोगिंदर नगर, 23 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधि...

दुखद घटना :- बिलिंग के राजगुंधा में ट्रैकिंग पर गए एक युवक का शव हुआ बरामद!


चौतंडा प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग से छोटा भंगाल घाटी के साथ लगते बेहद खूबसूरत स्थान राजगुंधा के लिए मार्ग है। राजगुन्धा में ट्रैकिंग पर गए एक युवक का शव बरामद हुआ है।

इस युवक की आयु 34 वर्ष थी और इसकी पहचान सावेद कुमार निवासी चौंतङा के रूप में हुई है। यह युवक और उसका दोस्त ट्रेकिंग के लिए राजगुंधा गए थे जहां से सावेद ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गया था। पुलिस ने राजगुंधा के समीप उसका शव बरामद किया है।

हम इस दुखद घटना पर अफसोस जाहिर करते हैं।LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments