BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

झटींगरी के समीप पलटा ट्रक!

जी हां, झटींगरी से कुछ दूर आगे कुफ्फरधार नामक स्थान पर NEW PUNJABI RASOI ढाबे के पास एक भाई भरकम ट्रक पलटने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस ट्रक का नंबर है HR 460 5815


यह ट्रक बरोट लोहारडी के पास प्रोजेक्ट में लगा हुआ था और वहां से अपना काम समाप्त करके वापिस आ रहा था। कंडक्टर ट्रक के बाहर था और ड्राइवर को ट्रक मोङने में सहायता कर रहा था परंतु मोड़ते हुए यह भारी भरकम ट्रक पलट गया। इस हादसे में कंडक्टर सुरक्षित है जबकि ड्राइवर को चोट पहुंची है।

यह तो गनीमत रही कि यह ट्रक खाई में नहीं गिरा बल्कि सड़क के एक और गिरा जहां पर स्थान था नहीं तो बेहद नुकसान हो सकता था। ट्रक के एक और पलटने के कारण इसका आगे का शीशा टूट चुका है। 2-4 दिन पहले इस मार्ग पर बर्फबारी के कारण यातायात बन्द था। यह हादसा किस कारणवश हुआ, इसके संबंध में सूचना प्राप्त नहीं हुई है।


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments