BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

85 वर्षीय वृद्ध महिला अपनों की अनदेखी का शिकार, है भीख मांगकर पेट पाले को मजबूर। क्या कर रहा है प्रशासन? क्यों नहीं देखती पंचायत और सरकार?


जी हां, हम बात कर रहे हैं जुध्या देवी की जिनकी आयु 85वर्ष, गांव और डाकघर सगनेहङ, ब्लॉक चौंतड़ा, जोगिंदर नगर विधानसभा है। उम्र के इस दौर में यह महिला अपनों की अनदेखी का शिकार है।

बेटा सरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारी परंतु है मां को पालना भारी!

यह महिला एक टूटी हुई झोपड़ी में रहती है जिसकी छत ना के बराबर है और उसमें ना ही बिजली है। जब बारिश होती है तो इस महिला को गांव से 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे बने रेन शेल्टर को अपना बसेरा बनाना पड़ता है और भूख मिटाने के लिए भीख मांगनी पड़ती है। परंतु ऐसा नहीं है कि इस महिला का कोई नहीं, इनका एक सपूत्र है जोकि बिजली विभाग हिमाचल प्रदेश से हाल ही में सेवानिवृत्त हुआ है लेकिन मां की सुध लेना शायद उचित नहीं समझा इस बेटे ने।

समाजसेवी संजय शर्मा पहुंचे वृद्धा का हाल-चाल पता करने!

जब यह बात समाजसेवी संजय शर्मा तक पहुंची तो वह वृद्धा का हाल-चाल पता करने पहुंचे और उसे दयनीय स्थिति में पाया। यह पूछने पर कि आपका कौन है? तो वृद्धा का उत्तर था," मेरा कोई नहीं है, मेरे लिए सब मर चुके हैं" वृद्धा का यह कहना उस की दयनीय स्थिति को बयान करता है।

बकौल समाजसेवी संजय शर्मा के अनुसार बेटे ने तो अपने कलयुगी सपूत होने का पूरा प्रमाण दिया लेकिन प्रशासन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। ना तो मकान ना ही शौचालय ना ही कोई बिजली, क्या प्रशासन को इसे कोई भी सुविधा देना उपयुक्त नहीं लगा। क्या कभी पंचायत प्रधान की नजर भी इस पर नहीं गई?

माता-पिता अपनी सारी ख्वाहिशों को दफन करके संतान का पालन पोषण करते हैं तो संतान का भी फर्ज है कि अपने माता-पिता की देखभाल करें और अगर कोई ऐसा ना करें तो प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए ताकि कोई बुजुर्ग ऐसे धक्के ना खाए।

LADBHAROLNEWS.COM समाजसेवी संजय शर्मा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे की अनुशंसा करता है और हमारा माननीय विधायक प्रकाश राणा तथा प्रशासन से अनुरोध है कि इस महिला की सहायता की जाए।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments