BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

खुशखबरी! लडभङोल के नौजवान कलाकारों का "मंडीये रे मंडयाल" बैनर तले रिलीज हुआ एक नया हास्य वीडियो "हानिकारक बापू- पार्ट 2"!

 वीडियो देखें

लडभडोल :- जी हां, क्षेत्र के नौजवान कलाकार मोहित एंड पार्टी एक और नया हास्य वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और इस हास्य वीडियो का नाम है "हानिकारक बापू- पार्ट 2" और यह वीडियो "मंडीये रे मंडयाल" बैनर तले रिलीज हुआ है।
कुछ लोग किस प्रकार बीते हुए साल और आते हुए नव वर्ष का स्वागत शराब पीकर बनाते हैं, इसी के ऊपर यह हास्य वीडियो बनाया गया है।


                          मोहित कुमार
इस वीडियो में काम करने वाले कलाकारों के नाम है मोहित, अनिल, सुशील, गौरव और विशाल। यह सभी नौजवान लडभङोल के जलाङ-बसालन गांव के रहने वाले हैं। इस वीडियो की शूटिंग भी इन्हीं गांव के आसपास की गई है और वीडियो में स्थानीय भाषा का प्रयोग किया गया है।


                                   विशाल
इससे पूर्व भी इन कलाकारों के कई वीडियो यूट्यूब पर रीलीज हो चुके हैं जिन्हें आप सब का भरपूर प्यार और समर्थन मिला था। इन कलाकारों की आपसे अपील है कि इस वीडियो को भी अधिक से अधिक लाइक, शेयर ओर इनके चैनल को सब्सक्राइब करें।
 अनिल कुमार

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से इन सभी नौजवानों को नया वीडियो रिलीज होने पर बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं!
 सुशील कुमार

LADBHAROLNEWS.COM का जनता से निवेदन है की वीडियो को देखें और अधिक से अधिक शेयर करें और इन नौजवान कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
 गौरव
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments