BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

माननीय विधायक से ऊपरी धार पंचायत के लोगों की पतरैण में सब डिपो खोले जाने की मांग!



जी हां यहां मांग उठाई है संबंधित गांव :- पत्रैण,त्रिन्ड और छंछेहङ के लगभग 220 परिवारों और राशन कार्ड धारकों का कि उन्हें राशन लेने के लिए 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ऊपरी धार में स्थित सब डिपो निहार जाना पड़ता है जोकि बहुत दूर है। रास्ते खराब और सड़क कच्ची होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है खास करके बुजुर्गों को बहुत तकलीफ होती है।

इस संबंध में संबंधित गांव के लोगों ने पंचायत में प्रस्ताव पास करवाकर उनकी सहकारी सभा पीहड़ के माध्यम से सब डिपो खोलने की मांग जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी को 3 महीने पूर्व मांग की गई थी लेकिन अभी तक विभाग ने इस विषय में कोई भी कार्यवाही नहीं की है। संबंधित गांव के लोगों ने माननीय विधायक प्रकाश राणा जी से मांग की है कि जल्द से जल्द इस विषय में कार्यवाही की जाए। यह जानकारी संबंधित गांव के अनिल कुमार, विजय कुमार,महेश्वर सिंह, रमेश चंद, सोनू कुमार व कुछ अन्य लोगों ने LADBHAROLNEWS.COM को दी है।



LADBHAROLNEWS.COM से हुई बातचीत में पंचायत ऊपरी धार पीहङ- बेहङलू पंचायत के ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र ठाकुर उर्फ काकू ने लोगों की मांग को जायज ठहराते हुए माननीय विधायक महोदय जी से इस जन समस्या को अति शीघ्र निपटाने के लिए जोर शोर से मांग की है। उनका तथा संबंधित ग्राम वासियों का कहना है कि उन्होंने यह मांग विधायक महोदय के समक्ष उठाई थी  और विधायक महोदय जी ने जन संपर्क अभियान के दौरान पतरैण,छंछेहङ गांव के लोगों को इस संबंध में आश्वस्त किया था। संबंधित ग्राम वासियों ने अपने चहेते विधायक माननीय प्रकाश राणा जी से जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।



LADBHAROLNEWS.COM माननीय विधायक प्रकाश राणा से जनता की तरफ से पतरैण में सब डिपो खोले जाने का अनुरोध करता है ताकि लोगों को प्राप्त हो और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे माननीय विधायक जनता को निराश नहीं करेंगे। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM





Comments