BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

पंचायत स्तर पर जनसमस्या हल करने के अभियान के लिए ग्राम पंचायत बाग पहुंचे माननीय विधायक प्रकाश राणा!


जी हां, आज 23 सितंबर 2019 को जोगिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा पंचायत स्तर पर जन समस्याएं हल करने के अभियान हेतु ग्राम पंचायत बाग में पहुंचे जहां पर लोगों ने अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ उनका स्वागत किया।

विकासखंड चोंतड़ा तथा सभी विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित!


विधायक महोदय प्रकाश राणा जी ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में विकासखंड चोंतड़ा तथा  अन्य विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने इस बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं विधायक महोदय के समक्ष रखी। विधायक महोदय ने सब की समस्याएं हल करने का प्रयास किया और 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा बैठक में हाजिर होने के लिए लोगों को प्रेरित किया। माननीय विधायक महोदय प्रकाश राणा जी का ग्राम पंचायत बाग में पधारने पर पंचायत सचिव जसवन्त सिंह ने हार्दिक धन्यवाद किया। विधायक महोदय ने कहा कि सबका विकास होगा बस सबका साथ चाहिए।



आज पंचायत अभियान को नई दिशा  देते हुए बाग महतेड रोपडी पंचायतों का दौरा किया और संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों  अधिकारियों व जागरूक वरिष्ठ नागरिकों के साथ विचार विमर्श के  बाद जनता की समस्याओं का यथासंभव हल करने का प्रयास किया




LADBHAROLNEWS.COM विधायक महोदय द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करता है। हम उम्मीद करते हैं कि विधायक महोदय के नेतृत्व में वह सब कार्य होंगे जो आज तक नहीं हुए।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments