BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! लडभङोल जोन की लड़कियों ने अन्य स्कूल की की टीमों को हराकर फाइनल में बनाई जगह!





जी हां, चौंतङा 2nd जोन लडभङोल की लड़कियों ने वॉलीबॉल खेल प्रतिस्पर्धा में जोगिंदर नगर VERSES द्रंग की टीमों को हराकर वॉलीबॉल के फाइनल मैच में जगह बनाई है।इसके लिए यह सब लड़कियां बधाई तथा शाबाशी की पात्र हैं। इन्होंने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ में ही हम इन लड़कियों के कोच सतीश कुमार  करतार ममानिया सुबोध संजय कुमार और पंकज जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद देते हैं जिनके मार्गदर्शन के कारण लड़कियां इतना अच्छा खेल पाईं।


LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से इन सभी लड़कियों और कोच सतीश कुमार करतार ममानिया सुबोध संजय कुमार पंकज को बहुत-बहुत बधाई और आगे के फाइनल मैच के लिए इन सभी लड़कियों को शुभकामनाएं!



हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। यह लड़कियां खूब आगे बढ़े और हमारे क्षेत्र तथा देश का नाम रोशन करें।
                             वीडियो देखें


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM





Comments