BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

धूमधाम से मनाया गया "FIT INDIA MOVEMENT" लडभङोल के भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल में! विद्यालय प्रबंधन ने दी "फिट इंडिया मूवमेंट" के बारे में जानकारी!




जी हां पाठकगण,आज लडभङोल के प्रसिद्ध निजी स्कूल भारतीय ज्ञानपीठ में धूमधाम के साथ फिट इंडिया मूवमेंट को मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों, अध्यापकगण तथा विद्यालय प्रबंधन ने भाग लिया।



भारतीय ज्ञानपीठ की प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने दी "फिट इंडिया मूवमेंट" के विषय में जानकारी!

जी हां पाठक गण, इस अवसर पर भारतीय ज्ञानपीठ की प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका शर्मा ने बच्चों को फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

LADBHAROLNEWS.COM भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अनुशंसा करता है।




LADBHAROLNEWS.COM प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई "फिट इंडिया मूवमेंट" कार्यक्रम से जुड़ने के लिए जनता से अपील करता है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इसलिए स्वस्थ रहे, मस्त रहें!



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM





महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments