BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के एक छात्र अभिषेक ठाकुर का हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन!





जी हां पाठकगण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल के एक छात्र अभिषेक ठाकुर का राज्य स्तरीय बॉलीवुड प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वॉलीबॉल की इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने की लिए अभिषेक ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ जिला सोलन जाएंगे जहां पर एक अक्टूबर 2019 से 4 अक्टूबर 2019 तक खेल कूद प्रतियोगिता होंगी। इससे पहले कोचिंग कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासनु में होंगे। यह जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्री विशाल उपाध्याय ने LADBHAROLNEWS.COM को दी।




अभिषेक ठाकुर को दी प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जसवाल व समस्त स्टाफ ने बधाई!

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जसवाल तथा शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्री विशाल उपाध्याय  सहित सभी अध्यापकों ने बधाई दी है।




LADBHAROLNEWS.COM इस उपलब्धि के लिए अभिषेक ठाकुर तथा शारीरिक शिक्षा अध्यापक शिक्षा उपाध्याय को बधाई देता है और अभिषेक ठाकुर को शुभकामनाएं देता है। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM






Comments