BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल में तहसील कार्यालय से कुछ दूरी पर गिरा एक स्लेटपोष मकान!


जी हां पाठकगण, आज दोपहर लगभग ढाई बजे के आसपास लडभङोल क्षेत्र की तहसील के पास कुछ दूरी पर बलराम उपाध्याय नामक व्यक्ति का पुराना स्लेटपोष मकान अचानक से गिर गया। अच्छी बात तो यह थी कि उस समय कोई वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था नहीं तो नुकसान हो सकता था। यह मकान कई वर्षों से खाली पड़ा हुआ था और यहां कोई नहीं रहता था।

मकान के खाली होने के कारण किसी भी प्रकार के जान माल की हानि होने की खबर नहीं आई है। हालांकि मकान के गिरने के बाद तहसील कार्यालय के पास सड़क कुछ समय के लिए बंद रही जिसे बाद में खोल दिया गया।

हल्का पटवारी पवन कुमार ने मौके का जायजा लिया है और नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।



पिछले कुछ दिनों तक लगातार बारिश थी और आजकल दो-तीन दिनों से लगातार धूप थी। चिलचिलाती हुई धूप में मकान गिरने से हर कोई हैरान है।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111






Comments