BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

पहली बरसात भी नहीं झेल पाई पंडोल की कलैहङू से क्रैशर तक की सङक!





जी हां पाठक गण पंडोल, क्षेत्र  बसालन के रवि पराशर के अनुसार कलैहङू से क्रैशर तक 100 मीटर बाया पंडोल जो सड़क है, उस पर सर्दियों में ही ठेकेदार द्वारा तारकोल डाली गई थी। अब यह सङक पहली बरसात भी नहीं झेल पाई है और उखड़ चुकी है।

जब इस बात को लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता गुप्ता जी के संदर्भ में लाया गया तो LADBHAROLNEWS.COM से हुई बातचीत में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता गुप्ता जी के अनुसार कलैहङू से क्रैशर तक 100 मीटर बाया पंडोल जो स्पेन है उसमें पैच  वर्क हुआ था ना कि ठेकेदार द्वारा। यह पैच वर्क PWD द्वारा हुआ है। जे ई गुप्ता के अनुसार जैसे कि मौसम ठीक होगा इस सड़क को ठीक कर दिया जाएगा। फिलहाल पैच वर्क कर देंगे और इसकी फुल टायरिंग के लिए एस्टीमेट भी बना देंगे तांकी यह समस्या बार-बार ना आए।


LADBHAROLNEWS.COM का स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से निवेदन है कि निर्माण कार्यो के ऊपर निगरानी होने चाहिए जिससे कि लोगों को ना तो असुविधा का सामना करना पड़े और ना ही सरकार का बहुमूल्य पैसा और समय नष्ट हो। धन्यवाद।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM





महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111




Comments