BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे श्री अरुण जेटली को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!लड भङोल-जोगिंदर नगर क्षेत्र के विधायक माननीय प्रकाश राणा जी भी पहुंचे दिल्ली श्रद्धांजलि अर्पित करने!

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे श्री अरुण जेटली को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!लड भङोल-जोगिंदर नगर क्षेत्र के विधायक माननीय प्रकाश राणा जी भी पहुंचे दिल्ली श्रद्धांजलि अर्पित करने!


जी हां पाठकगण, भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रह चुके स्वर्गीय श्री अरुण जेटली जी को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हमारे क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा जी भी स्वर्गीय श्री अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।



पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। AIMS ने एक बयान जारी करके कहा की वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12:07 पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे। अरुण जेटली 9 अगस्त को AIMS में भर्ती करवाया गया था ।

वह एक बेहतरीन नेता थे। उनका चले जाना राष्ट्र को एक बहुत बड़ी क्षति है।



LADBHAROLNEWS.COM भाजपा के दिग्गज नेता श्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111


Comments