BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक हाई स्कूल में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार!

लडभङोल के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक हाई स्कूल में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार!





जी हां पाठकगण, लडभङोल के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक हाई स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के बच्चों में राधा कृष्ण प्रतियोगिता करवाई गई।

रंग बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सज कर आए नन्हें-मुन्ने बच्चे!


जी हां, इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों में श्री राधाकृष्ण पारंपरिक वस्त्र प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें नन्हें-मुन्नो ने श्री कृष्ण और राधा का वेश धरा। लड़के कृष्ण के रूप में नजर आए और लड़कियां राधा के रूप में नजर आईं। किसी बच्चे ने कृष्ण का ग्वाल रूप बनाया तो कोई बाल का मुरलीधर बनकर आया। राधा बनकर आई लड़कियों ने अपने नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्ने मुन्नो ने सबका मन मोह लिया।



प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने किया सबको संबोधित!

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेशों को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्वार श्री कृष्ण द्वारा गीता में कहा गया 11 श्लोक हमें आदर्श जीवन जीने में मदद करता है। अतः हम सभी को गीता का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जो सराहनीय रही।

LADBHAROLNEWS.COM भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल द्वारा करवाई गई सांस्कृतिक गतिविधियां की सराहना करता है। इन गतिविधियों से ना केवल बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं बल्कि उनका विकास भी होता है।



LADBHAROLNEWS.COM की ओर से भी आप सब को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments