BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लडभङोल के सांडा पत्तन के माकन गांव के निवासियों की प्रशासन से मांग! पानी की मेन पाइपलाइन को किया जाए ठीक और पिछले 1 वर्ष से जुगाड के तो पर लगाया गया प्लास्टिक पाईप हटा कर स्थाई बंदोबस्त करें प्रशासन!


जी हा पाठकगण,लडभडोल के सांडा पतन के। माकन गांव   की पेय जल की मेन पाइपलाइन पिछले एक साल से टूटी हुई है और वहां पर प्लास्टिक की पाइप से जुगाड़ चलाया जा रहा है। इस पाइपलाइन से 15 घरों को पानी जाता है। लोगों को पानी तो मिल जाता है लेकिन यह जो विभाग ने जुगाड़ कर रखा है यह जुगाड़ कभी भी छूट जाता है और लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस जुगाड़ के कारण पेयजल की भी बर्बादी होती है। लोगों ने विधायक प्रकाश राणा जी से इस संदर्भ में निवेदन भी किया था और हमारे विधायक प्रकाश राणा ने IPH विभाग के SDO को मोके पर भी भेजा था लेकिन लोगों का दावा है कि SDO ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन आज इन तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस गांव के निवासी सन्नी सपुत्र राजेश कुमार के अनुसार उसके बाद विभाग ने आज तक इस समस्या की सुध नहीं ली है। इन लोगों का प्रशासन से निवेदन है कि इस पाइपलाइन को जो कि संसार चंद के घर के पास टूटी हुई है और प्लास्टिक का जुगाड लगाया हुआ है, उसे हटा कर पाइप चेंज की जाए। इससे ना केवल पानी की बर्बादी बचेगी बल्कि लोगों को भी बार-बार छूटने वाले जुगाड़ से राहत मिलेगी।



LADBHAROLNEWS.COM का माननीय विधायक प्रकाश राणा और प्रशासन से निवेदन है कि इन माकन के निवासी लोगों की समस्या का समाधान किया जाए और राहत पहुंचाई जाए।
                 आप वीडियो भी देख सकते हैं


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



इसी गांव के नारायण सिंह सुपुत्र श्याम सिंह का परिवार भी इसी जुगाड़ वाली समस्या से जूझ रहा हैं। और इस गांव में पानी की पाइप लाइन वर्ष 1983-84 के दौरान डाली गई थी। तब से लेकर आज तक इस पाइपलाइन को जरा भी बदला नहीं गया है। गांव वाले चाहते हैं कि इस पाइपलाइन को टैंक से लेकर गांव तक बदला जाए।






महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111


Comments