BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में पेड़ों के अवैध कटान प्रकरण में 6 लोगों से वसूले गए ₹126000 बतैर जुर्माना।

लड भडोल क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में पेड़ों के अवैध कटान प्रकरण में 6 लोगों से वसूले गए ₹126000 बतोर जुर्माना।


जी हां पाठकगण, नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में पेड़ों के अवैध कटान मामले में 6 लोगों को एक लाख 26 हजार रुपए बतौर जुर्माना किया गया है। दरअसल मंदिर के साथ लगती भूमि से कुछ लोगों ने पॉपुलर के पेड़ हेतु कटवाए थे जिसका स्थानीय लोगों द्वारा काफी विरोध किया गया था। इन कटिंग हुए पेड़ों का वीडियो भी facebook में स्थानीय व्यक्ति ने डाला था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए हमारे विधायक प्रकाश राणा तथा कुछ वरिष्ठ अधिकारी कुड्ड में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।



यह खबर अखबार में भी प्रकाशित हो चुकी है। इस मामले में छह लोगों को जुर्माना किया गया है परंतु उनके नाम प्रकाशित नहीं किए गए हैं। उन लोगों के अनुसार उन्होने यह पेड़ मंदिर में सावन मास में लगने वाले भंडारे के बालन हेतु कटवाए थे परंतु उन्हे यह नहीं पता था की यह पेड़ सरकारी भूमी में लगे हैं।

पेड़ों के अवैध कटान मामले में वसूला  गया 1 लाख 26 हजार जुर्माना और बरामद लकड़ी को किया जाएगा नीलाम।

जी हां पाठक गण, लड भङोल के    वन विभाग के अनुसार जुर्माना सरकारी कोष में जमा करवा दिया गया है और कुछ विभागीय कार्यवाही के बाद बरामद लकड़ी को नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा।

इस बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

bमहत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

  1. चलो, प्रकाश राणा जी का उठाया गया कदम सफल हुआ। आगे से लोग ऐसा करने से पहले 10 बार सोचेंगे। अच्छा है।

    ReplyDelete

Post a Comment