BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल के Pinegrove International School मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम। अध्यापकों ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग मुद्राएं।

लड भडोल के Pinegrove Public International School मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम। अध्यापकों ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग मुद्राएं। 

                                                             

: आज विश्व योग दिवस के अवसर पर Pinegrove International School  मैं योग दिवस  मनाया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को विषय में जानकारी दी।



: बच्चों को विभिन्न  प्रकार की योग मुद्राओ, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कि सही विधि बताई और योग करना सिखाया।


: बच्चों को योग से होने वाले लाभो के बारे में जानकारी दी गई।



: LADBHAROLNEWS.COM पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल के इस प्रयास की सराहना करता है। आप सबको योग दिवस की बधाई। स्वस्थ जीवन शैली अपनाईए। योग करिए और रोग मुक्त रहिए।

Comments