BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

लड भडोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पुरानी छात्रा गांव सिल्ह की सोनिया ने B.Sc 6th semester में हासिल किया A++ Grade. आर्मी ऑफिसर बन कर रोशन करना चाहती हैं नाम सिल्ह गांव की सोनिया।

लड भडोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पुरानी छात्रा गांव सिल्ह की सोनिया ने B.Sc 6th semester  में हासिल किया A++ Grade. आर्मी ऑफिसर बन कर रोशन करना चाहती हैं नाम सिल्ह गांव की सोनिया। 


सोनिया


पाठकगण, एक बार फिर से हमारा क्षेत्र सुर्खियों में छाने जा रहा है। हरि गंगा नंदन  पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पुरानी छात्रा सोनिया सुपुत्री कृष्ण सिंह/ निर्मला देवी गांव सिल्ह ने B.Sc. non medical 6th semester मे A++ GRADE हासिल किया है। इनसे पिता श्री कृष्ण सिंह आर्मी में कार्यरत हैं और माता निर्मला देवी ग्रहणी है। वर्तमान में सोनिया पालमपुर के कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज मैं शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इससे पहले भी सोनिया ने बारवीं कक्षा में 82% marks हासिल किए थे तब वह हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा थी।


आर्मी ऑफिसर बन कर रोशन करना चाहती हैं नाम।



: सोनिया आर्मी ऑफिसर बन कर देश का नाम रोशन करना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता का सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने शिक्षकों को दिया है।


हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर ने इस उपलब्धि पर सोनिया और उसके परिजनों को मुबारकबाद दी है और हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोनिया पर पूरा विश्वास है कि वह अपना मुकाम जरुर हासिल करेगी और सब का नाम रोशन करेगी।




: LADBHAROLNEWS.COM इस उपलब्धि पर सोनिया और उसके परिजनों को और साथ में ही हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रबंधन को बधाई देता है। सोनिया को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। धन्यवाद।


                    

 (संपादक मिंटू शर्मा तैण 9817742111)

Comments

Post a Comment