BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल क्षेत्र के करसाल खड्ड में बरसात मे बहाने के प्रतीक्षा कर रही अस्थाई तौर पर बिछाई गई पानी की पाइपे।

लड भडोल क्षेत्र के करसाल खडड मे बरसात में बहने के प्रतीक्षा कर रही अस्थाई तौर पर बिछाई गई पानी की पाइपे। विभाग ने अभी तक किया है अनदेखा। क्या पाइप के बह जाने का है इंतजार?

     

: पिछले वर्ष अक्टूबर 2018 तक बसालन जलाड पानी की किल्लत से जूझ रहा था। फिर हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा जी के प्रयासों से बसालन जलाड को पानी पहुंचाया गया।

: ठेकेदार ने पानी की पाइपो को अस्थाई तौर पर करसाल की खडड से होकर बिछाया था ।बरसात शुरु होने वाली है। आलम यह है कि इधर खडड में पानी पहुंचा नहीं की पाइपे बह जाएंगी।




: स्थानीय निवासियों ने कई बार विभाग को इस बारे में सचेत किया है परंतु अब तक कोई स्थाई हल नहीं निकला है । इन पाइपो को सही तरीके से बिछाया जाना चाहिए ताकि आगे जाकर लोगों को पानी की दिक्कत सामना करना ना पड़े। वैसे भी लोगों को कई वर्षों बाद विधायक प्रकाश राणा के प्रयासों से पानी की सुविधा मिलने से राहत हुई थी।


: रवि कुमार पराशर सपुत्र प्रकाश चंद गांव बसालन से प्राप्त जानकारी के आधार पर हमारा उद्देश्य इस समस्या को प्रशासन के सामने लाना है।

:
LADBHAROLNEWS.COM का विधायक प्रकाश राणा और IPH विभाग  से अनुरोध है कि इन पाइपो का स्थाई तौर पर समाधान करवाया जाए।

Comments

Post a Comment