BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल के जलाड - बसालन गांव के युवकों ने कॉमेडी वीडियो " हानिकारक बापू " बनाकर रोशन किया लड भडोल इलाके का नाम ।

लड भडोल के जलाड - बसालन गांव के युवकों ने कॉमेडी वीडियो " हानिकारक बापू " बनाकर  रोशन किया लड भडोल इलाके का नाम ।              

एक बार फिर से लड भडोल के युवको ने अपनी प्रतिभा से लड भडोल का नाम रोशन किया है। इस बार जलाड _बसालन के युवको ने कॉमेडी वीडियो बनाया है जिसका नाम है "हानिकारक बापू"।   

इस वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन गेमस खेल कर अपना समय बर्बाद करते युवको पर कटाक्ष किया गया है ।आज कल के युवा ऑनलाइन गेमस में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। अधिकतर युवा इन गेम्स के माध्यम से अपना समय बर्बाद करते हैं।

: इस वीडियो में जलाड के मोहित और बसालन के अनिल ,गौरव, विशाल और पंकज ने अभिनय किया है। इस वीडियो की शूटिंग लड भडोल  के बसालन गांव के आसपास की गई है। इस वीडियो को विनय जसवाल ने अपने youtube चैनल पर अपलोड किया है।

: जलाड के मोहित और बसालन के अनिल, गौरव ,विशाल और पंकज ने किया है  वीडियो में अभिनय।       

                          देखें वीडियो

: सैकड़ों की तादात में अब तक लोग यह वीडियो देख चुके हैं। इस वीडियो में हमारे इलाके लड भडोल की स्थानीय भाषा का प्रयोग किया गया है कोर्स वीडियो में अपने करने वाले सभी युवा है।      

: सैकड़ों की तादाद में अब तक लोग यह वीडियो देख चुके हैं। वीडियो में हमारी इलाके लड भडोल की स्थानीय भाषा का प्रयोग किया गया है और इस वीडियो में काम करने वाले सभी कलाकार युवा है और लड भडोल से संबंध रखते हैं। यह हमारी लिए गर्व की बात है। इस वीडियो को बनाने के पीछे यह उद्देश्य है कि आज का युवा ऑनलाइन गेम जरूर से ज्यादा खेलकर अपना समय नष्ट न करें ओर अपने भविष्य की सोचे 
                         

:LADBHAROLNEWS.COM इस प्रयास की सराहना करता है ओर स्थानीय जनता से निवेदन करता है कि की अधिक से अधिक संख्या में वीडियो को लाइक और शेयर करें और हमारे युवकों का उत्साह बढ़ाए।ladbharolnews.com की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

Comments