BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

शुक्रवार को बैजनाथ में चोबु के समीप एक युवक डूबा।

शुक्रवार को बैजनाथ में चोबू के समीप एक युवक डूबा। कल से तलाश जारी थी ,NDRF की टीम ने आज खोज निकाला डूबे हुए युवक को ।


 शुक्रवार: को चोबू के समीप बिनवा खडड में  एक युवक ने डुबकी लगाई लेकिन बाहर नहीं निकला। युवक की पहचान तरुण राणा निवासी गांव भुलाना चढ़ियार के रूप में हुई है।

युवक की आयु 18 वर्ष बताई जा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बिनवा खडड मे नहाने गया था। उन्होंने गहरे पानी मे डुबकी लगाई। युवक के दोस्त बाहर निकल आए पर युवक बाहर नहीं निकल पाया। जब काफी समय तक तरुण बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने शोर मचाया। फिर वहां पर भीड एकत्रित हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक तरुण की तलाश की लिए NDRF  टीम को बुलाया गया है।

 आज NDRF की टीम ने डूबे हुए युवक को खोज निकाला है।

गौरतलब है कि आजकल गर्मी अपने चरम शिखर पर है। इस गर्मी से निजात पाने के लिए लोग खडड में नहाने चले जाते हैं। वैसे ही ये युवक भी में नहाने गए थे परंतु दुर्भाग्यवश उनमें से एक लापता हो गया।

LADBHAROLNEWS.COM इस घट
ना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। युवक की आत्मा को शांति मिले और उसके परिजनों को दुखी की इस घड़ी में भगवान उसके परिवार वालों को धैर्य और हिम्मत दे ।


Comments