BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल क्षेत्र के खद्दर गांव की एक महिला कि बीच रास्ते एंबुलेंस में हुई डिलीवरी।

खद्दर गांव की एक महिला  कि बीच रास्ते  एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, लड भडोल में आज भी उचित स्वास्थ्य  सुविधाओं की दरकार। 

लड भडोल मे गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं। आज एक महिला को आगे रैफर किया बीच रास्ते में हुई डिलीवरी शीतला चौक के पास। लड भडोल मे आज भी स्वास्थ्य सम्वधी किल्लतो का सामना करना पड़ता है। आज बेशक यहां  CHC बन गया है परंतु फिर भी गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्हें आगे भेजना पड़ता है।
         

                                                                 खद्दर गांव की एक महिला कि बीच रास्ते ही हुई डिलीवरी।

 आज सुबह खद्दर की एक महिला नाम ज्योति देवी आयु 23 वर्ष w/o सुनील कुमार को सुबह 4:00 बजे प्रसव वेदना शुरू हो गई CHC लड भडोल मे वहां 4:30 बजे के करीब  एंबुलेंस से पहुंचाई गई। फिर उन्हें आगे रैफर कर दिया  सुबह 5:30 बजे उसकी रास्ते में ही शीतला चौक में एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई ज्योति देवी की दूसरी संतान है और लड़का हुआ है EMTसुमित कुमार और  एंबुलेंस के चालक सुनील शर्मा थे।

लड भडोल  कोई छोटा क्षेत्र नहीं है ।परंतु आज भी यहां महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जो कि बेहद शर्मनाक बात है।

LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन से निवेदन है कि क्षेत्र के लोगों को उचित  स्वास्थ्य सुविधाएं । उपलब्ध करवाई जाऐ।
Mintu sharma ( tain)9817742111

Comments