BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल क्षेत्र के दलेड पंचायत लंगेसर गांव के पास हुआ हादसा

लडभडोल क्षेत्र के  दलेड पंचायत रात 8:00 बजे  लंगेसर  गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना। गंभीर रुप से घायल हुआ व्यक्ति। रैफर किया गया पालमपुर हॉस्पिटल में। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक रोड गांव के निवासी संजय कुमार, अपने किसी रिश्तेदार जोकि भगेहड के निवासी हैं वहां पर गए हुए थे ,लौटते समय उनकी   अपनी नैनों कार से थोड़ा सा नियंत्रण हटा और कार 100 मीटर नीचे गिर गई और एक पेड़ के साथ अटक गई ।लोगों को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड एकत्रित होनी शुरू हो  गई ।     
              


फिर स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई ।फिर एंबुलेंस घायल कोलड भडोल के हॉस्पिटल ले गई जहां पर डॉ रोहित चौहान ने उनका प्राथमिक उपचार किया और घायल की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पालमपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

            

Comments