BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह मैं हुई अंडर 19 खेल प्रतियोगिताओ का निकला नतीजा। विधायक प्रकाश राणा ने विजयी रही टीमों को पुरस्कृत किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह मैं हुई अंडर 19 खेल प्रतियोगिताओ का निकला नतीजा। विधायक प्रकाश राणा ने विजयी रही टीमों को पुरस्कृत किया। 
 

                      

 

: अंडर 19 वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर की टीम विनर रही और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड्ड भडोल रनर अप रही।


: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह मैं शनिवार को अंडर 19 वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं शुरु हुई थी। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में खंड के कुल 13 सरकारी व निजी स्कूलो के 250 के लगभग खिलाडी छात्र भाग ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ  स्कूल प्रधानाचार्य राम कुमार गुलेरिया की अध्यक्षता में तुलाह पंचायत के प्रधान राज सिंह ठाकुर द्वारा किया गया था।



 विजेता टीमों को माननीय विधायक प्रकाश राणा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

: अंडर 19 वर्ग में बैडमिंटन में लड भडोल की टीम विनर रही और पंडोल स्कूल की टीम रनर रही।

Comments

Post a Comment