BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

Pine grove International पब्लिक स्कूल सयुण

PINEGROVE    INTER .    NATIONAL PUBLIC        SCHOOL        SUIN.                 
विशुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्रों का परिणाम रहा शत प्रतिशत, कर दी बल्ले बल्ले

 सियून में चल रहे विशुद्धा पब्लिक स्कूल जिसका नाम बदल कर अब pinegrove international Publicschool हो गया है, उसके छात्र छात्रऔ का परिणाम शत प्रतिशत रहा है । नई मैनेजमेंट द्वारा  अधिग्रहण के बाद  विशुद्धा पब्लिक स्कूल का नाम pinegrove international school रख दिया गया है  प्रथम है  आँचल स्कूल प्रबंधक ठाकुर बलंवत सिंह ने छात्र छात्रऔ अभिभावक तथा शिक्षक वर्ग को  इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।

एक वर्ष में परिणाम 100% - Pinegrove International Public School का दसवीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत।

याद दिला दें कि पिछले वर्ष ही हुए लडभड़ोल सीयून में चल रहे विशुद्धा स्कूल के अधिग्रहण के बाद जो अब पाइनग्रोव स्कूल हो चुका है उसका परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधक ठाकुर बलवन्त सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष स्कूल के अधिग्रहण के उपरांत ही उन्होंने  अभिभावकों से एक वर्ष का समय मांगा था ओर कहा था कि आपको एक वर्ष के अंदर ही अंतर नजर में आएगा। जो वास्तव में आज देखने को मिला। ठाकुर बलवन्त सिंह ने अभिभावकों का भी धन्यवाद किया कि जिन्होंने उन्हें समझा और वक्त दिया जिसके चलते आज ये परिणाम आ सका साथ ही कहा कि वो दिन भी दूर नही जब पूरे हिमाचल में हमारे विद्यार्थी पहले स्थान में रहेंगे। 

ठाकुर बलवन्त सिंह ने परिणाम का पूरा श्रेय स्कूल प्रधानाचार्य व अध्यापकों व छात्रों को दिया जिनकी लग्न व मेहनत से यह सम्भव हो पाया है।

Comments