BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

युवक मंडल सिमस द्वारा प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है भंडारा

युवक मंडल सिमस द्वारा प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है भंडारा.....
     सिमस
युवक मंडल स्वर्गीय रमेश जसवाल निवासी सिमस द्वारा बनाया गया था ।वर्तमान में युवक मंडल सिमस प्रधान गोल्डी जसवाल  स्वर्गीय रमेश जसवाल के सपूत्र है । उप प्रधान महेन्द्र सिंह, सचिव अनिल जसवाल जी है ।

इस युवक मंडल द्वारा सिमस में  प्रतिदिन नवरात्रों के  उपलक्ष्य में माता सिमस के दरबार में  आ रहे क्ष्रदालुओ के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों भक्त भोजन ग्रहण कर रहे हैं । ये एक अत्यन्त सराहनीय कार्य  है । यदि  आप भी  इस पुण्य कार्य के भागी बनना चाहते है तो  आप युवक मंडल की  आर्थिक सहायता भी कर सकते है । प्रधान गोल्डी जसवाल का नम्बर है ।7888469313 कल दिनांक 9-4-19 को मन्दिर में  माता का जागरण भी होगा ।आप सब आमंत्रित  है ।

Comments

  1. miss you forever uncle ji आपकी कमी लड़ भारोल के युवकों को हमेशा रहेगी

    ReplyDelete

Post a Comment