BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

इस मंदिर में निसंतान महिलाओं के फर्श पर सोने से उन्‍हें होती है संतान की प्राप्ति

स्वपनफल के अनुसार संतान देने वाली माता सिमसा शारदा ।
हिमाचल के मंडी जिला की तहसील लड भडोल में सिमस नामक गांव में माता सिमसा का मन्दिर है । जो स्त्रियों संतान प्राप्ति की  इच्छुक होती है वो इस मन्दिर के फर्श पर माता का ध्यान करते हुए सो जाती है ।माता  उन्हें स्वप्न में फल प्रदान करती है । एक फल यानि कि एक संतान ओर दो फल यानि कि दो संताने होने का फल । इस वर्ष  लगभग भी नवरात्र से  एक दिन पहले ही लगभग 400 महिलाएं मन्दिर में सोने के लिए आ चुकी है। अधिक जानकारी के लिए मन्दिर के पुजारी विनोद कुमार से  मोबाइल नम्बर  9418631374 पर सम्पर्क करें । जय माता दी।

Comments