BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

एचआरटीसी की बस बनांन्दर में हुई खराब जनता हुई परेशान

HRTC की बस बनान्दर में हुई खराब, जनता हुई परेशान
हिमाचल पथ परिवहन की बस  HP53A4776(बैजनाथ, लाहला,जलाड,भडोल , त्रेम्बली) आज बनान्दर के पास खराब हो गई ।
जिससे यातायात बधित हुआ। जनता को भी खासी परेशानी का सामना  करना पड़ा । लड भडोल के ASI ने तथा स्थानीय युवकों ने कडी मशक्कत ने बाद बस को थकके देकर किनारे लगाया । गौर तलब रहे कि आज बनान्दर मेले का  अंतिम दिन भी था जिसके कारण  भी वहां भारी भीड थी ।

Comments