BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड

लड भडोल क्षेत्र में आज बहुत भारी बारिश के चलते समूचा हिमाचल एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है। आज सुबह से ही प्रदेश भर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है
जिसके कारण ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार सुबह से ही प्रदेश भर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला के अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े में फिर बदला मौसम का मिजाज, अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड मंडी जिले में शाम से ही बारिश हो रही है, जिससे लोगों का फिर से ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी 18 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Comments