BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के चुनाव कार्यक्रम के तहत

दिनांक 15/4/2019को मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रचार प्रसार व्यवस्था का शुभारंभ लड भडोल बस स्टैंड के पास भाजपा पार्टी लड भडोल के सभी कार्यकर्ता उपस्थिति में किया गया ।
जिस में भाजपा पार्टी  लड भडोल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे   ।लौगो को प्रधानमंत्री मोदी सरकार की नीतीयों के बारे में बताया गया  लौगो में मोदी सरकार  को दुबारा केन्द्र में लाने  के लिए भारी उत्साह देलाया गया । इस  पार्टी  के वरिष्ठ उपध्यक्ष रणवीर ठाकुर शतीश ठाकुर कश्मीर सिंह कल्याण सिंह सुभाष चन्द कै वचित्र सिहं विनोद चौहान  ओर भी पार्टी के समानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Comments