BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जय मां सिमसा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह


माता सिमसा के दरबार में  उमडी  क्ष्रदालुओ  की भीड। मां के दरबार में  आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ।
सिमस गांव के सिमसा माता मन्दिर में छठे नवरात्र में शीश नवाने व आशीर्वाद लेने पहुंचे । साथ ही आज पूर्व विधायक व लोक निर्माण मन्त्री गुलाब सिंह ठाकुर भी सिमसा माता के दरबार में पहुंचे ओर मां के दर पर शीश झुकाया ।
उन्होंने युवक मंडल सिमस द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।फिर बाद मे बलोटू स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम  गृह में  भाजपा कार्य कर्ताओ से मीटिंग भी की इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे जिनमें सिमस की प्रधान तरावती जी उप प्रधान गोरी कैलाश सिमस युवक मंडल के प्रधान रविन्द्र जसवाल तथा  ऊटपुर के  उप प्रधान कल्याण सिंह तथा  अन्य कई गणमान्य व्यक्ति तथा भाजपा कार्य कर्ता  उपस्थित थे । ज्यादा भीड  की वजह से आज सिमस में जाम भी देखने को मिला जिन जिन औरतो  को माता ने सपने में फल दिया  उनके परिवार  गण सहर्ष माता की जय जयकार लगाते हुए घर वापिस गए।

Comments