BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 
लोकसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए। कल जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा जी, लड-भड़ोल क्षेत्र की लड-भड़ोल पंचायत व ऊटपुर पंचायत का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा पंचायत में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा तथा लोकसभा चुनावों में पण्डित राम स्वरूप को भारी मतों से जीतने के लिए जनता से अपील करेंगे ताकि आने वाले समय में लड-भड़ोल के  विकास को गति प्रदान की जा सके।
माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा जी का ऊटपुर पंचायत का कार्यक्रम 29.3.2019 शुक्रवार के दिन तेह किया गया है। उसकी समय सूची इस प्रकार है।
1. माकन, लांघा, सांडा में 11.00 बजे प्रातः
2. हरिजन बस्ती ऊटपुर , ऑच और  ऊटपुर में 12.30 बजे।
3. घटोड 1.30 बजे।
4. भ्रां 3.00 बजे।
5. जमथला डिबडों स्थान बल्ह डिबडों 4.30 बजे
इन प्रोग्राम के तहत विधायक महोदय जनता से सीधा संवाद करेगे।                       
                   धन्यवाद।
       माननीय विधायक जोगिन्दर नगर🌹🙏🙏

Comments