BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

संजय कुमार बने प्राथमिक शिक्षक संघ चौन्तडा-2 के प्रधान।


लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा) दिनांक 6-7-2025 को प्राथमिक शिक्षक संघ चौन्तडा -2 इकाई जिला मंडी हिमाचल प्रदेश में तीन वर्षीय चुनाव हुए। इस में श्री संजय कुमार मुख्य शिक्षक जमथला ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 16 मतों से पराजित किया।

प्रधान श्री -संजय कुमार 

उप प्रधान श्री राज कुमार 

मुख्य सचिव श्री संजीव कुमार 

कोषाध्यक्ष श्री अजय कुमार 

मुख्य संयोजक  कुलदीप सिंह 

सह सचिव  होशियार सिंह 

प्रधान महिला श्रीमती आशू भाटिया 

मुख्य सलाहकार  संजय राणा CHT  श्री राजेश कुमार श्रीमती मनु ठाकुर (मुख्य सचिव महिला।



Comments