BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की पंचायत सिमस के सौहर में गौशाला में बांधी गई भैंस के खाई से गिरने का मामला सामने आया है।


लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा )तहसील क्षेत्र की पंचायत सिमस के सौहर में गौशाला में बांधी गई भैंस के खाई से गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार हर रोज की तरह अपनी गौशाला में गया हुआ था और अपनी गौशाला में बंधी भैंस को बाहर बांधने के लिए रस्सी से छोड़ ही था तो इस दौरान भैंस वहां से भाग गई और गौशाला से ही कुछ ही दूरी पर स्थित नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें भैंस का एक पांव भी टूट गया हैं। इसकी सूचना भैंस मालिक सुनील कुमार द्वारा सिमस पंचायत के प्रधान विवेक जसवाल को दी और प्रधान द्वारा भैंस की गिरने की सूचना दमकल विभाग जोगिंदर नगर को दी गई। आनन-फानन में पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पंचायत प्रधान सहित लोगों की मदद से खाई गिरी भैंस को कड़ी मशकत से बाहर निकाला गया। इस बारे में दमकल विभाग जोगिन्दरनगर के प्रभारी लेख राम भारद्वाज ने बताया कि उन्हें पंचायत प्रधान की ओर से सूचना मिली थी और इसके बाद मौके पर पहुंचकर कैसे गिरी भैंस को बाहर निकल गया है और भैंस के एक पांव में गहरी चोट भी आई है और इस भैंस को उसके मालिक को सौपा दिया गया हैं।













Comments