BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

लड़ भड़ोल के भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इस बार भी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी।

 


लड़ भड़ोल  के भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने इस बार भी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी। स्कूल के चार बच्चों ने यह प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है । भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल के नक्ष शर्मा, शालिनी ,निहारिका, और अनुष्का ने ये प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। नक्ष शर्मा ने ये परीक्षा नौवीं कक्षा के लिए वहीं शालिनी ,निहारिका, अनुष्का ने ये परीक्षा छठी कक्षा के लिए उत्तीर्ण की है। बता दे कि भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल के बच्चे पिछले दस सालों से लगातार इन प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर रहे हैं। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को बधाई दी है और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने सभी बच्चों के अभिवावकों और स्कूल अध्यापकों को भी बधाई दी है। बता दे कि स्कूल सभी बच्चों को ये कोचिंग बिल्कुल निशुल्क देता है।



Comments