BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बरसात दस्तक देने को तैयार। लड भडोल की उटपुर पंचायत के तैण गांव में एक ही बारिश से गिर जाता है मलबा।

लड भडोल क्षेत्र के ऊटपुर पंचायत बरसात दस्तक देने को तैयार। तैण गांव में एक ही बारिश से गिर जाता है मलबा, इससे निपटने को प्रशासनिक कब होगा तैयार?

                                                    

: पाठकगण जैसा कि आप सब जानते हैं कि तैण गांव में हर साल एक जगह  पर मलबा गिरने लगता है। बरसात की तो बात ही क्या, सिर्फ एक जोरदार बारिश से ही आवाजाही पर असर पडने लगता है। स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती।



: बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते ।बीमार लोगों और गर्भवती स्त्रियों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत आती है।



: पर क्या प्रशासन बरसात के पूरी तरह से आगमन की प्रतीक्षा कर रहा है? जब तक  इस स्थान पर डंगा नहीं लगेगा ,तब तक ये समस्या ऐसे  ही रहेगी ।         

विभाग इस बात पर कब गौर फरमाएगा? 

             

LADBHAROLNEWS.COM का प्रशासन से निवेदन है कि समय रहते ही इस समस्या का समाधान किया जाए। वैसे भी कहा गया है कि इलाज से परहेज अच्छा।

Comments