BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी आंधी और तूफान सहित बारिश ने क्षेत्र में खूब कहर बरपाया है।



लडभड़ोल मिंटू शर्मा तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी आंधी और तूफान सहित बारिश ने क्षेत्र में खूब कहर बरपाया है। बता दें कि सोमवार सुबह बारिश और तूफान ने ग्वाला में माया देवी की घर की छत तूफान की वजह से उड गई,ग्वाला निवासी शेर सिंह की गौशाला गिरने से अंदर बंदी गाय भी घायल हो गई। वहीं ग्वाला निवासी अनिता देवी की हाल ही में बनाई गई रसोई घर की छत भी उड़ गई। इसके अलावा लडभड़ोल-सांडापतन सडक में भ्रां में भारी तूफान की वजह से विशालकाय पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बंद रहा जिससे यह पेड़ तारों पर गिर गया और विद्युत आपूर्ति भी क्षेत्र में बाधित हैं। भ्रां में महिला मंडल भवन की तूफान की वजहा से छत उठ गई। इसके भ्रां निवासी सुभाष की गौशाला का छत तेज तूफान उठ गई। वहीं वेटरनरी अस्पताल लडभड़ोल के बाहर का हिस्सा भी भारी तूफान की वजह से तहस-नहस हो गया हैं। हालांकि वेटरनरी अस्पताल लडभड़ोल को नए भवन बनाने की मंजूरी तो मिली है पर पीडब्ल्यूडी की ओर से इस भवन को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं विद्युत विभाग उपमंडल लडभड़ोल और मकरीडी में भी इस बारिश और तूफान की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है हालांकि विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं। विद्युत विभाग को इन दोनों उपमंडलों में लाखों रुपए की चपत लगी हैं।




Comments