BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभडोल ने हर वर्ष की तरह बेहतर प्रदर्शन किया, स्कूल में इन सभी बच्चों को आज मेडल से सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर मुँह मिठा किया गया,


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में  अपनी प्रतिभा का  लोहा मनवाते हुए क्षेत्र के अग्रणी विद्यालय हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभडोल ने हर वर्ष की तरह बेहतर प्रदर्शन किया, स्कूल में इन सभी बच्चों को आज मेडल से सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर मुँह मिठा किया गया, विदयालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि लडभडोल क्षेत्र के सभी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए विद्यालय के छात्र अर्णव सोनी ने 700 में से 680 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि विद्यालय के छात्र मृगांक ठाकुर ने 679 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,  वही विद्यालय के छात्र समर्थ ने 670 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया जबकि अवनी ने 661 अंक लेकर चतुर्थ स्थान हासिल किया वहीं प्रांजल ने 656 लेकर पांचवा, शिवांगी ने 639 अंक लेकर छठा और जानवी ने 624 अंक लेकर सातवां तथा रिद्धि ने 620 अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया वहीं सचिन ने 619 अंक लेकर नवमी, और मीनाक्षी ने 606 अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया, वही उमंग ने 601 अंक लेकर 11वीं पोजीशन हासिल की, जबकि श्रेया ने 600 अंक लेकर 12वीं पोजीशन और मोहित ने 598 अंक लेकर 13वीं तथा कनिका ने 593 अंक लेकर 14वीं पोजीशन हासिल की, विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने यह भी बताया कि विद्यालय के 3 छात्रों ने   95% अधिक अंक लेकर यह परीक्षा पास किया जबकि चार बच्चों ने 90% से अधिक अंक लिए हैं और 16 बच्चों ने 80% से अधिक अंक लिए हैं क्योंकि अन्य सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बच्चों और उनके अभिभावकों को तथा विद्यालय के अनुभवी और मेहनती अध्यापक अध्यापिकाओं को बधाई और मुबारकबाद दी है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है । उन्होंने बताया कि इन सभी बच्चों को स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा l  इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आंचल शर्मा, प्यार चंद राणा, करतार जग्गी , ममता ठाकुर, गौरव राणा, ममता, डिंपल राजीव ,रवीना, स्वीटी, प्रेमलता तनु , रेखा, वंदना, निशा, अहिल्या आशा राठौर  शबनम ठाकुर  शिल्पा , रानी,  सचिन , पवना और सपना आदि मौजूद रहे l











Comments