BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल क्षेत्र की पिहड-बेढलू के गांव करसाल में 16 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया हैं


लडभड़ोल क्षेत्र की पिहड-बेढलू के गांव करसाल में 16 वर्षीय  बच्चे की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र अर्जुन अपने दोस्तों के साथ सोमवार को करसाल खड्ड में नहाने गया हुआ था तो,गहरी खड्ड होने के कारण उसकी खड्ड में डूब कर मौत हो गई। साथ में मौजूद दोस्तों ने इस बारे में इसकी जानकारी परिवारजनों को दी और 108 एंबुलेंस के माध्यम से बैजनाथ अस्पताल ले जाएगा गया। जहां बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। बैजनाथ अस्पताल के डॉक्टरो ने बच्चे को चेक किया तो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी स्थानीय पंचायत प्रधान और पुलिस चौकी लडभड़ोल की टीम को दी गई और मौके पर पहुंचे पुलिस ने परिवार और दोस्तों के बयान कलम बंद कर जांच शुरू कर दी हैं। इस बार में पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बच्चे की डूबने से मौत होने की सूचना पुलिस को मिली हैं और पुलिस इस मामले में छानबीन करने में जुट गई हैं।

Comments