BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

22 अप्रैल 2025 को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर लड़ भड़ोल के स्थानीय पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने स्थानीय बाजार लड़ भड़ोल में जोरदार रैली निकाली व अपने विचारों व नारो से पृथ्वी के सरक्षण के लिए बहुत बेहतर सन्देश दिया।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)आज 22 अप्रैल 2025 को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर लड़ भड़ोल के स्थानीय पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने स्थानीय बाजार लड़ भड़ोल में जोरदार रैली निकाली व अपने विचारों व नारो से पृथ्वी के सरक्षण के लिए बहुत बेहतर सन्देश दिया। उसके साथ ही छात्रों ने मुख्य बस अड्डा लड़ भड़ोल में अपने भाषण के माध्यम से सभी लोगों को इसके बारे में जागरूक करते हुए अपनी पृथ्वी व उसकी साफ सफाई के बारे में लोगों से अपील की।

उसके तुरन्त उपरांत पूरे विद्यालय के अध्यापकों व बच्चों ने बनान्दर मैदान में जा कर जहां हाल ही में हमारे क्षेत्र के बहुत बड़े मेले का आयोजन हुआ था वहाँ पूरे परिसर की साफ सफाई की। जहां मेले के आयोजन के बाद चारों तरफ गंदगी ही गंदगी , कूड़ा, प्लास्टिक, गिलास, प्लेट्स, लिफाफे व अनेकों प्रकार का कूड़ा फैला था जो आज प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण भी है। बनान्दर के पूरे मन्दिर परिसर, पंचायत परिसर को बहुत ही बेहतरीन से साफ किया गया जिसमें विद्यालय के सभी स्टाफ ने खुद भी भाग लिया ।

स्कूल निदेशक बलवंत ठाकुर जी ने कहा कि जब क्षेत्र हमारा है, मेला हमारा है व पृथ्वी हमारी है तो इन सबकी देखभाल व साफ सफाई की जिमेवारी भी शतप्रतिशत हमारी ही है।

आओ हम सब मिलकर अपने पूरे क्षेत्र व अपनी धरती को स्वच्छ व पवन बनाएं।

















Comments