BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल के अंतर्गत गांव बीरु और समोड़ की जामा मस्जिदो में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।


तहसील लडभड़ोल के अंतर्गत गांव बीरु और समोड़ की जामा मस्जिदो में ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम सुमदाय के लोगो ने मस्जिद में जाकर नमाज अदा की। एक महीना रोजा रखने के बाद रविवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया। जिसके बाद ईद मनाई जा रही है। लडभडोल क्षेत्र के बीरु और समोड जामा मस्जिदों में लोग ने नमाज अदा की साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं। जामा मस्जिद बीरु के मौलवी अल्ताफ ने बताया कि तीस दिन रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बीरू के गफूर मोहम्मद,रफीक, संजीव खान, इनायत खान, संजय खान,तकदीर खान,अब्दुर रहमान,अकबर खान,शौकत अली,अकत अली ने मस्जिद में आकर नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम को दर्शाता है।



Comments