BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो! लडभडोल के डॉक्टर ईशान उपाध्याय ने भारतीय सेवा में बतौर कैप्टन रैंक कमीशन प्राप्त करके शुरू की अपनी सेवाएं!


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) मंडी लड़भडोल के बेटे डॉ. ईशान उपाध्याय ने भारतीय सेना में कैप्टन रैंक में कमीशन प्राप्त कर अपनी सेवाएं शुरू की। डॉ. ईशान उपाध्याय के पिता सुरेंद्र कुमार सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी थे जबकि उनकी माता रीता शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पंजालग, में शिक्षिका है। बेटे की देश के प्रति इस कर्तव्यनिष्ठा से न केवल परिवार जिसमें उनकी बहन डॉ. सगुण शर्मा व 87 वर्षीय दादी श्रीमती शकुंतला देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री योगराज जोशी बल्कि समूचा क्षेत्र गर्व के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

Comments